पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Uncategorized

बाइक चोरी की तीसरे दिन पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

✍️ Admin 📅 16 January, 2025 ⏰ 02:23 PM 👁 161 views
  करनैलगंज गोंडा। बीते सोमवार 13 जनवरी को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बेखौफ चोर ने सरयू नदी में स्नान करने गए श्रद्धालु की बाइक पर हाथ साफ कर लिया था। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने पीड़ित की बाईक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली में दर्ज मुकदमे में पीड़ित सुखनंदन शर्मा पुत्र नानमून निवासी ग्राम पंचायत गद्दौपुर (छिटवापुर) थाना कोतवाली करनैलगंज,गोण्डा ने बताया है कि 13 जनवरी को करीब 11 बजे दिन में सरयू स्नान हेतु कटरा घाट गया था। जहाँ सरयू पुल के पास बाइक खड़ी करके स्नान करने गया था,उसके ठीक 30 मिनट बाद जब वह वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल नंबर यूपी 43 बीबी 1302 है, जो चोरी हो गई।
📤 शेयर करें: