पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Videography

वीडियोग्राफी के चलते खोला एवं बन्द किया गया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस

✍️ Admin 📅 01 October, 2026 ⏰ 05:39 PM 👁 74 views



गोण्डा 01 अक्टूबर 2026  - कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस को आगामी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) के प्रयोजन से 30 सितम्बर 2026 को निर्धारित प्रक्रिया के तहत वीडियोग्राफी कराते हुए खोला एवं बंद किया गया।

वेयरहाउस खोलने एवं बंद करने के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भारतीय जनता पार्टी से मनीष द्विवेदी, बहुजन समाज पार्टी से राकेश कुमार भारती, समाजवादी पार्टी से स्ववंदन, देशराज भारती एवं जावेद अख्तर, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से अमित शुक्ला, आम आदमी पार्टी से पुष्पा शर्मा तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से शिव कुमार दुबे शामिल रहे।

निर्वाचन विभाग ने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट के भण्डारण तथा सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में निर्धारित है। संबंधित जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

📤 शेयर करें: