पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Voter List

12 नवंबर को प्रकाशित होगी एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची 11 दिसम्बर तक निस्तारित होंगे दावे आपत्तियां

✍️ Admin 📅 16 October, 2026 ⏰ 06:22 PM 👁 53 views



गोण्डा, 16 अक्टूबर 2026* - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी, गोण्डा के कार्यालय से समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पुनरीक्षण से संबंधित समस्त कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 02 नवंबर 2026 तक मतदेय स्थलों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। प्रारूप निर्वाचक नामावली के संबंध में दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।

दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। इसके उपरांत 04 जनवरी 2027 को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र के साथ संलग्न भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करते हुए पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रत्येक गतिविधि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावलियों से संबंधित कार्यवाही पूरी की जाएगी।

📤 शेयर करें: