जनवरी माह में न्यूनतम तापमान सामान्य रहने से शीत लहर के दिनों की संख्या में होगी प्रभावी बढ़ोत्तरी
लखनऊ। दिसम्बर-2025 के दौरान प्रशांत महासागर में ला-नीना परिस्थितियों एवं प्रबल ध्रुवीय भंवर के साथ-साथ प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता नगण्य रहने से शुष्क मौसम के अलावा वायुमंडलीय स्थिरता बढ़ने से घने कोहरे के दिनों की संख्या अप्रत्याशित वृद्धि के साथ 22 हो जाने तथा इसके देर तक या पूरा दिन बने रहने से विशेष रूप से दिसम्बर के दुसरे पखवाड़े में शीत दिनों (कोल्ड डे) की संख्या 12 हो जाने के परिणामस्वरूप प्रदेश का औसत मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4°C कम 18-22°C रहा जबकि इसी दौरान पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता नगण्य रहने से औसत मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास 08-12°C रहा|
वर्तमान में भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-निना परिस्थितयों के उत्तरोत्तर क्षीण होते हुए आगामी शीत (Winter) ऋतु (जनवरी-फरवरी-मार्च) के उत्तरार्द्ध में तटस्थ नीनो परिस्थितियों में बदलने तथा इसके नगण्य हिन्द महासागरीय द्विध्रुव की तटस्थ परिस्थितियों के संयुक्त प्रभाव के दृष्टिगत प्रदेश में जनवरी माह के दौरान प्रदेश के बड़े इलाके में औसत मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना के दृष्टिगत प्रदेश के पूर्वी एवं दक्षिणी भाग में शीतलहर के दिनों की संख्या जलवायवीय औसत के सापेक्ष 1-3 दिन अधिक रहने की संभावना है जबकि इसी दौरान औसत मासिक अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से आंशिक रूप से अधिक रहने की सम्भावना है|