पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Youth

स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

✍️ Admin 📅 13 January, 2025 ⏰ 02:17 PM 👁 56 views
गोंडा। रघुकुल महिला विद्यापीठ में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में युवा महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी के प्रधानाचार्य मेजर राजेश द्विवेदी थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा श्रीवास्तव , मुख्य नियंता लेफ्टिनेंट हरिनाथ सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रज्ञा ग्रुप द्वारा बंगाली नृत्य से हुई, मोहिनी द्वारा सोलो डांस एवं पूजा कुसुम, क्षमा शिल्पी ,प्रियंका आदि ने नृत्य नाटिका का जीवंत प्रदर्शन किया। स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिए गए भाषण का छात्राओं द्वारा सजीव मंचन किया गया। मुख्य अतिथि मेजर राजेश द्विवेदी ने इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के विचारों से सीख लेने की नसीहत दी और लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प लेने की बात कही।अंत में मुख्य नियंता लेफ्टिनेंट हरिनाथ सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ उमा पाठक, नृपेंद्र मिश्रा, डॉक्टर सत्येंद्र सिंह, डॉक्टर नीतू चंद्रा, डॉक्टर अनुराग तिवारी, डॉक्टर पंकज त्रिपाठी, शेफाली पांडे, निशि तिवारी आदि समस्त स्टाफ मौजूद थे।
📤 शेयर करें: