Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सिरफिरे युवक ने एलआईसी अभिकर्ता पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

बालपुर गोंडा। बटौरा बख्तावर सिंह गांव में अलाव ताप रहे एलआईसी अभिकर्ता के सिर पर सिरफिरे युवक ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया और आनन फानन में परिजनों ने उन्हें ले जाकर बालपुर कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया। 

थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र की ग्रामपंचायत बटौरा बख्तावर सिंह के गांव नूरपुर निवासी 40 वर्षीय एलआईसी अभिकर्ता वेद प्रकाश शुक्ला पर सुबह अलाव तापते समय गांव के एक सिरफिरे युवक ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए। परिजनों ने उन्हें ले जाकर बालपुर कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया।

 इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर बालपुर चौकी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल लिया। परिजनों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दिया है।