Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

जेसीबी ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी जोरदार टक्कर दोनों गम्भीर



गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम अयोध्या-गोंडा मार्ग पर टिकरी मोड़ के पास तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मायाबाजार निवासी शशांक दुबे (15) और प्रशांत दुबे (20) पुत्रगण हरिश्चंद्र दुबे सोमवार शाम बाइक से अपनी बहन के घर गोंडा जा रहे थे। जैसे ही वे टिकरी मोड़ के पास पहुंचे, नवाबगंज की ओर जा रही अनियंत्रित जेसीबी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को सीएचसी वजीरगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज दिनेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है। जेसीबी चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।