Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर युवक गम्भीर लखनऊ रेफर

  करनैलगंज गोंडा। कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव के पास ऑटो से घर जा रहा युवक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के मुताबिक करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करुआ निवासी 30 वर्षीय माधवराज ऑटो रिक्शा से घर जा रहा था। इसी बीच करनैलगंज से परसपुर मार्ग पर एक कान्वेंट स्कूल के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दिया। उसे आनन फानन में करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। उसकी हालत नाज़ुक बताते हुए डॉक्टर द्वारा उसे गोण्डा रेफर कर दिया गया। नाजुक हालत में परिजन उसे लेकर गोण्डा पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।