बुलेट की ठोकर से अधेड़ घायल दर्ज हुआ मुकदमा
करनैलगंज गोंडा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चचरी के निकट एक जननी सुरक्षा केन्द्र के सामने मंगलवार की शाम को एक बुलेट सवार ने शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया था,जिसके श कारण उनके सिर मे और सीने मे गंभीर चोटे आईं थीं। इस मामले में पुलिस ने बुलेट वाहन नंबर व चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
कोतवाली कर्नलगंज के बौडिहनपुरवा मौजा मोहम्मदपुर गढ़वार निवासी अनमोल मिश्र पुत्र उमाकांत मिश्र ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि दिनांक 18/2/2025 को समय करीब 6 बजे शाम को उनके पिता उमाकांत मिश्र पुत्र मंशाराम मिश्र (मैनेजर चचरी पम्प) जो कि पम्प के कार्य से कर्नलगंज गये थे वह प्राइवेट साधन जो कि रोड पर किराये पर चलते हैं उससे पारा गाँव तक आये। उसके बाद पैदल पम्प की तरफ आ रहे थे कि तभी रास्ते में जननी सुरक्षा केन्द्र के सामने कमलेश कुमार पुत्र गंगाराम निवासी गाड़ी बाजार पूर्वी थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा जो अपने बुलेट वाहन संख्या यूपी 32 पीसी 2746 को शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनके पिता को टक्कर मार दिया,जिसके कारण उनके सिर मे और सीने मे गंभीर चोटे आईं।
उनको निजी वाहन से सीएचसी कर्नलगंज ले जाया गया, जहाँ से डाक्टर ने गोण्डा के लिए रिफर कर दिया था। इलाज के बाद वह पिता को अपने घर ले आया था। उन्होंने घटना के सम्बन्ध मे उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। मामले में पुलिस ने बुलेट वाहन नंबर व चालक कमलेश कुमार पुत्र गंगाराम निवासी गाड़ी बाजार पूर्वी थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
Accident की और खबरें
एंबुलेंस की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को समय पर मिला इ...
2 weeks ago
एंबुलेंस ने समय पर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर समय स...
3 weeks ago
सड़क दुर्घटना में घायल महिला को एंबुलेंस ने समय से पहुंचाया अस्पताल बन...
3 weeks ago