Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

लखनऊ हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा के उड़े परखच्चे 4 घायल

बालपुर गोंडा। लखनऊ हाइवे पर ग्राम रेरूवा के पास बीती रात में अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। उसपर सवार 4 लोग घायल हो गए और इनमें से एक की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।  थाना कोतवाली करनैलगंज की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र में लखनऊ हाइवे पर ग्रामपंचायत रेरूवा के पास रविवार रात में अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। उस पर सवार 50 वर्षीय मुख्तियार अहमद, 45 वर्षीय मोहसिन खान, 20 वर्षीय जैनुलआबदीन, चालक 28 वर्षीय मोहम्मद फारूक निवासी ग्राम मोहम्मद थाना कटरा बाजार समेत 4 लोग घायल हो गए। इनमें से मुख्तियार अहमद की स्थिति गम्भीर बनी हुई है उनको इलाज के लिए जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग मुंबई से गोंडा ट्रेन के जरिए पहुंचे और ई रिक्शा पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच लखनऊ हाइवे पर यह गंभीर दुर्घटना हो गई जिसमें सभी की जान बाल बाल बच गई।