कर्नलगंज गोंडा। कटरा रोड पर हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप खजुहा मोड़ के पास कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दुद्दा पुर लाला पुरवा निवासी हरि कुमार व केसरी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार एक लड़की को मामूली चोटें आई हैं।
तीनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हरि कुमार और केसरी प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया गया। कार सवार हरिशंकर रस्तोगी बलरामपुर निवासी को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन हादसे के बाद वह सदमे में बेसुध हो गया।
कटरा रोड पर बाइक एवं कार में जोरदार टक्कर में 4 घायल 2 गम्भीर
Accident की और खबरें
बालपुर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक गम्...
1 month ago
नशे में धुत बैंक मैनेजर ने गश्त कर रहे सिपाहियों को मारी टक्कर गिरफ्ता...
1 month ago📰
लखनऊ हाइवे पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार हुआ गम्भीर रूप से घायल
1 month ago