बहराइच। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के बाद त्वरित राहत कार्य देखने को मिला। दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में महेश्वर दत्त उम्र 45 वर्ष पुत्र रामदत्त निवासी अंधार पुरवा बलरामपुर एवं दूधनाथ उम्र 30 वर्ष पुत्र रामबदन निवासी अकरौरा बहराइच का नाम शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम में 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता और स्वास्थ्यकर्मियों की संवेदनशीलता ने समय पर इलाज सुनिश्चित किया, जिससे घायलों को बड़ी राहत मिली। यह घटना आपातकालीन सेवाओं की कार्यकुशलता और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
सड़क दुर्घटना में एम्बुलेंस की त्वरित कार्रवाई घायलों को मिला समय से उपचार
बहराइच। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के बाद त्वरित राहत कार्य देखने को मिला। दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में महेश्वर दत्त उम्र 45 वर्ष पुत्र रामदत्त निवासी अंधार पुरवा बलरामपुर एवं दूधनाथ उम्र 30 वर्ष पुत्र रामबदन निवासी अकरौरा बहराइच का नाम शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम में 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता और स्वास्थ्यकर्मियों की संवेदनशीलता ने समय पर इलाज सुनिश्चित किया, जिससे घायलों को बड़ी राहत मिली। यह घटना आपातकालीन सेवाओं की कार्यकुशलता और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
Accident की और खबरें
बालपुर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक गम्...
1 month ago
नशे में धुत बैंक मैनेजर ने गश्त कर रहे सिपाहियों को मारी टक्कर गिरफ्ता...
1 month ago📰
लखनऊ हाइवे पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार हुआ गम्भीर रूप से घायल
1 month ago