अयोध्या। थाना कोतवाली रुदौली क्षेत्र के ग्राम मखवापुर के पास सुबह डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दिया। 28 महिला पुरुष एवं बच्चे लखीमपुर खीरी से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। जबरदस्त टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में ट्रैक्टर चालक 27 वर्षीय विकास वर्मा समेत कई यात्री घायल हो गए। PRV-112 ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रुदौली पहुंचाया। भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया। हादसे के चलते NH-27 पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। वाहनों को हटाने के बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल कराया गया।
हाइवे पर भीषण सड़क हादसा 28 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी कई घायल
Accident की और खबरें
जेसीबी ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी जोरदार टक्कर दोनों गम्भीर
23 minutes ago
एंबुलेंस की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को समय पर मिला इ...
3 weeks ago
एंबुलेंस ने समय पर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर समय स...
3 weeks ago