किसान हक की लिए चीफ इंजीनियर को मंडलायुक्त ने जांच कर कार्रवाई करने हेतु लिखा पत्र
देवीपाटन मण्डल 11 फरवरी 2025 - तहसील तरबगंज के ग्राम पंचायत सरायहर्रा मजरा कल्लापुर में दो वर्षों से मुआवजे का इंतजार कर रहे किसान परिवार को आखिरकार न्याय की उम्मीद जगी है। मंडलायुक्त देवीपाटन शशि भूषण लाल सुशील ने बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ग्रामसभा सरायहर्रा स्थित गाटा संख्या 324 पर किसान जगदम्बा प्रसाद, उनके भाई मनोज कुमार और उनकी माता श्यामकला खेती-बाड़ी करते हैं। दो वर्ष पूर्व बिजली विभाग ने उनकी कृषि भूमि से हाई वोल्टेज लाइन गुजारते हुए एक बड़ा खंभा गाड़ दिया, जिससे उनकी करीब दो डिसमिल भूमि प्रभावित हुई। हालांकि, विभाग ने अब तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया। पीड़ित किसान ने मुआवजे की मांग को लेकर मंडलायुक्त को पत्र लिखा था, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। दिलचस्प बात यह है कि बस्ती जिले के किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा पहले ही मिल चुका है, लेकिन गोंडा जिले के किसानों को अब तक भुगतान नहीं हुआ।
Action की और खबरें
📰
कॉपरेटिव बैंक घोटाले से अर्जित फूल मोहम्मद की 1.08 करोड़ की सम्पत्ति ज...
1 सप्ताह पहले📰
7.17 लाख के घोटाले में डीएम ने की बड़ी कार्रवाई घोटालेबाज प्रधानों में...
1 सप्ताह पहले📰
जनगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित 11 फील्ड ट्रेनरों का वेतन अदेय करने के न...
2 सप्ताह पहले