गोंडा में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर जब्त
गोंडा। जिले में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ खनन विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी किया। इस दौरान कुल 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर वाहन को जब्त किया गया। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थानों की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
सूचना के मुताबिक कटरा बाजार थाना क्षेत्र के भेडिया घाट अहिरनपुरवा में छापेमारी के दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं, जिन्हें कटरा बाजार पुलिस को सौंपा गया। खरगूपुर थाना क्षेत्र के मनोहर जोत में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। इसके अलावा ककरा बलूआ क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर वाहन पकड़ा गया। इन सभी वाहनों को खरगूपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने साफ किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अवैध मिट्टी खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई 7 ट्रैक्टर ट्राली एवं लोडर जब्त
Action की और खबरें
📰
कॉपरेटिव बैंक घोटाले से अर्जित फूल मोहम्मद की 1.08 करोड़ की सम्पत्ति ज...
1 week ago📰
7.17 लाख के घोटाले में डीएम ने की बड़ी कार्रवाई घोटालेबाज प्रधानों में...
1 week ago📰
जनगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित 11 फील्ड ट्रेनरों का वेतन अदेय करने के न...
2 weeks ago