गोंडा। लखनऊ में हुए कोचिंग अग्निकांड के बाद अब गोंडा जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के लाइब्रेरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। डीआईओएस राम चन्द्र ने सभी लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस जारी कर तत्काल उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मांगी है।
नोटिस में कहा गया है कि सूचना उपलब्ध न कराने पर भारतीय दंड संहिता के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने मानक विहीन तरीके से संचालित हो रही लाइब्रेरियों की भी जानकारी मांगी है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि ऐसी लाइब्रेरियों के संचालन से कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
डॉ. रामचंद्र ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि संज्ञान में आया है कि कुछ लाइब्रेरी संचालक छात्र-छात्राओं को पर्याप्त सुविधाएं जैसे पेयजल, विद्युत, शौचालय, वेंटिलेशन और अग्निशमन उपकरण उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इससे मानक विहीन लाइब्रेरियां संचालित हो रही हैं।
सभी लाइब्रेरी संचालकों को तत्काल डीआईओएस कार्यालय से संपर्क कर अपनी लाइब्रेरी संबंधित सुविधाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। यदि किसी संचालक द्वारा सूचना नहीं दी जाती है और आकस्मिक निरीक्षण में कमियां पाई जाती हैं, तो भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लाइब्रेरी संचालक और संस्थापक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
इसके अतिरिक्त डीआईओएस ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह को भी पत्र जारी किया है। उन्होंने बीएसए से अपने अधीनस्थ खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से विकासखंडों में संचालित सभी लाइब्रेरियों का नाम सहित विवरण उपलब्ध कराने को कहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि बच्चों की जिंदगी सबसे अहम है और इसके साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अभियान चलाकर कार्रवाई करने की बात भी कही है।
लखनऊ अग्निकांड से सबक लेकर डीआईओएस ने लाइब्रेरी संचालकों को थमाया नोटिस
Action की और खबरें
📰
लखनऊ अग्निकांड के बाद योगी सरकार सख्त एक्शन कई कोचिंग संस्थान किए गए स...
3 दिन पहले
एआरटीओ ने की बड़ी कार्रवाई 20 दोपहिया एवं 5 बड़े वाहन जब्त 150 का चाला...
6 दिन पहले
दो युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों क...
1 सप्ताह पहले