पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

कापी किताब लेकर लौटते वक्त छात्र की रोडवेज बस की टक्कर से दर्दनाक मौत कोहराम

✍️ Admin 📅 28 January, 2026 ⏰ 05:37 PM 👁 889 views

बालपुर गोंडा। लखनऊ हाइवे पर कापी किताब लेकर लौट रहे छात्र की बालपुर जाट में रोडवेज बस की जबरदस्त टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्रामपंचायत बालपुर जाट में लखनऊ हाइवे पर बालपुर बाजार से कापी किताब लेकर लौटते समय रोडवेज बस के जोरदार टक्कर मारने से 12 वर्षीय छात्र फैजान पुत्र इश्तिखार की दर्दनाक मौत हो गई। वह ग्रामपंचायत लक्ष्मणपुर जाट के गांव फकीरनपुरवा का निवासी था। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दुर्घटना की तहरीर मृतक के चाचा सईद मोहम्मद ने देहात कोतवाली पुलिस को दे दिया है।

📤 शेयर करें: