पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम

✍️ Admin 📅 05 March, 2026 ⏰ 08:36 AM 👁 422 views

बालपुर गोंडा। ग्राम पंचायत परसागोंडरी के  गांव दर्शन तिवारीपुरवा निवासीं 40 वर्षीय बृजेश तिवारी  को होली की शाम लखनऊ हाइवे पर बीबी सिंह नहर पुल के पास तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पिता नकछेद तिवारी ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने उनके बेटे को मार दिया। इसकी सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया।

 बटौरा बख्तावर सिंह नहर के पास एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने राहगीर को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और परिजनों को सूचना दी गई। बताया जाता है कि एंबुलेंस को सूचना दी गई थी, लेकिन समय पर एंबुलेंस न पहुंचने के कारण परिजन घायल को मोटरसाइकिल से ही तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान परसा गोड़री ग्राम पंचायत के दर्शन तिवारी पुरवा निवासी बृजेश तिवारी उर्फ मुन्नू, पुत्र नकछेद तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित थे और उनके कोई बच्चे नहीं थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने गोंडा-लखनऊ हाईवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है।

📤 शेयर करें: