पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

ट्रक एवं ट्रॉली भिड़ंत में एक की दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम

✍️ Admin 📅 23 December, 2025 ⏰ 02:10 PM 👁 62 views
करनैलगंज गोंडा - स्थानीय तहसील क्षेत्र के चचरी शाहपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की गई। सूचना के मुताबिक चचरी शाहपुर मार्ग स्थित बहुडीहन पुरवा के पास ट्रेलर ने ट्रॉली में टक्कर मार दिया जिससे एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम हेतु गोण्डा भेज दिया तथा चालक सहित ट्रेलर को हिरासत में लेकर जांच -पड़ताल कर रही है।
📤 शेयर करें: