पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से लगी भीषण आग ड्राइवर की जिन्दा जलकर मौत

✍️ Admin 📅 26 April, 2026 ⏰ 10:39 PM 👁 188 views

गोण्डा। जिले के खोडारे थानाक्षेत्र के कूकनगर में दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया, और उसमे आग लग गई,ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक  राजेश की जिंदा जलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू किया। मृतक राजेश बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है।

📤 शेयर करें: