गोंडा में हुआ बड़ा हादसा पेड़ के नीचे दबकर दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत कोहराम
गोण्डा। गोण्डा में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। पीपल का पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
सूचना के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब लोग बाइक से जा रहे थे तभी अचानक बाईक सवार पर पेड़ गिर गया । पेड़ के नीचे दबकर दोनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक नवाबगंज क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा नवाबगंज से तरबगंज मार्ग पर परसिया गांव के पास हुआ है।