पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत दूसरा गंभीर

✍️ Admin 📅 04 June, 2026 ⏰ 09:46 PM 👁 154 views

करनैलगंज गोंडा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना परसपुर मार्ग स्थित बजरंग नगर मेहंदी हाता के पास हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक  दोनों बाइकों की इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि दोनों बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दिया। आनन फानन में एक युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

📤 शेयर करें: