पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

बीएससी के छात्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत दूसरा गंभीर परिजनों में कोहराम

✍️ Admin 📅 10 January, 2025 ⏰ 06:37 AM 👁 108 views
बालपुर गोंडा। एलबीएस डिग्री कालेज में बीएससी के छात्र की लखनऊ हाइवे पर चौपाल सागर के पास ट्रक की जोरदार टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। उसके पीछे बाइक पर बैठे दूसरे छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। इसकी सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में लखनऊ हाइवे पर चौपाल सागर के पास आज सुबह परीक्षा देने जाते समय लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज के बीएससी प्रथम वर्ष के 18 वर्षीय छात्र आलोक कुमार मिश्रा पुत्र अजय कुमार मिश्रा की ट्रक की जोरदार टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। उसके पीछे बाइक पर बैठे दूसरे 19 वर्षीय छात्र दिव्यांशु ओझा पुत्र जमुना प्रसाद ओझा गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे ले जाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। मृतक छात्र थाना कोतवाली करनैलगंज की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनहरा व घायल छात्र ग्राम पंचायत रेरूवा के निवासी बताए गए हैं। परिजनों के मुताबिक मृतक छात्र अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। इसकी सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
📤 शेयर करें: