पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत दूसरा गम्भीर कोहराम

✍️ Admin 📅 15 August, 2026 ⏰ 05:25 PM 👁 256 views

खरगूपुर गोंडा। दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक चालक की शनिवार को मौत हो गई। दूसरा बाइक चालक घायल हो गया। इससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

ग्राम पंचायत देवरिया कला के मजरा माथेडीहा निवासी 25 वर्षीय अंकित चौरसिया बाइक से महाराजगंज आर्यनगर मार्ग पर स्थित शिवकत्यानी इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देखने जा रहे थे। वह माथेडीहा मोड़ से सड़क पर निकल रहे थे। इसी बीच महराजगंज की तरफ से आ रहे ग्राम पंचायत महादेवा कला के मजरा चतुर्भुजवा गांव के 24 वर्षीय इरफान की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई। परिजनों ने उन्हें स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां अंकित चौरसिया को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि इरफान का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि मृतक अंकित हेलमेट नहीं पहना था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया गया है।


मृतक अंकित बहन ज्योति, पूजा, आरती तथा भाई राज में सबसे बड़ा था। दुर्घटना में आकस्मिक मौत से माता सुशीला देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अंकित टाइल्स लगाने का काम करता था। वह तीन माह पहले मुंबई से घर आया था।

📤 शेयर करें: