डम्पर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत कोहराम
उमरी बेगमगंज गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इस्माइलपुर के टेपरहन पुरवा के पास पीडी बंधा पर अज्ञात डंपर के जोरदार टक्कर मारने से मोटरसाइकिल सवार युवक कीदर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
सूचना के मुताबिक हरि श्याम पुत्र भवानी भीख निवासी सकरौर थाना परसपुर जो कि अपनी भाभी के तेरहवीं के संस्कार निमंत्रण बांटने के लिए निकला था टेपरहन पुरवा इस्माइलपुर के पास अज्ञात डंपर ने पीछे से टक्कर मार दिया। इससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थानाध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।