पूर्व विधायक बैजानाथ दूबे को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
गोंडा। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे को उनके निवास पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अशोकपुर में पीड़ित परिवार के बीच अन्त्येष्टि में उन्हें सम्मिलित नहीं होने दिया जा रहा है। भाजपा विधायक बावन सिंह के संरक्षण से हत्यारे अभी बाहर घूम रहे हैं। पुलिस द्वारा घटना का एफआईआर नहीं पंजीकृत किया गया है।