पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Action

दो सौ लीटर अवैध कच्ची शराब एवं पांच हजार किलो लहन किया गया नष्ट

✍️ Admin 📅 04 January, 2026 ⏰ 11:00 PM 👁 96 views




जिलाधिकारी एवं उपआबकारी आयुक्त, देवीपाटन प्रभार तथा जिला आबकारी अधिकारी गोडा के निर्देशन में जनपद के आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 व 2,4 और प्रवर्तन 1 व 2 द्वारा संयुक्त रूप से जैतापुर, दुर्गागंज व दुल्लापुर माझा थाना नबाबगंज मुखबिर की सूचना पर आकस्मिक दबिश दी गयी। 
दबिश के दौरान 11भट्टी व लगभग  200 ली0 अवैध कच्ची शराब  व 5000 kg लहन, शराब बनाने का उपकरण बरामद की गई, व लहन को मौके पर नष्ट किया गया। 
आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ के अंतर्गत 08 अभियोग जिनके नाम पप्पू पुत्र  सुरेश, छेदी पुत्र  श्रीराम, फागू पुत्र केशव राम, छोटे गब्बर पुत्र  गोपी, बड़े गब्बर पुत्र स्वामीनाथन, राजकुमार पुत्र ननकू, लोटन पुत्र वकील व सतोष पुत्र रामकुमार पंजीकृत किया गया।

📤 शेयर करें: