पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Action

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं टिप्पणी करने वाले 3 के विरुद्ध पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

✍️ Admin 📅 13 September, 2026 ⏰ 07:32 PM 👁 167 views


गोंडा। सोशल मीडिया पर लगातार जातिगत और आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी करने वालों पर गोंडा पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई की गई है । अब तक 3 यूजर्स पर मुकदमा दर्ज  किया गया है।

पुलिस के अनुसार, इटियाथोक थाना क्षेत्र की रहने वाली काजल सिंह , थाना कर्नलगंज क्षेत्र के रहने वाले कृष्ण कुमार निषाद और तरबगंज थाना अंतर्गत राम किशुन के विरुद्ध समाज में वैमनस्यता फैलाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दावाच्या ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर समाज में द्वेष और वैमनस्य फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की जातिगत, भड़काऊ या आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचें।

📤 शेयर करें: