पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Animal

डाक्टरों के अभाव में करनैलगंज तहसील क्षेत्र के चारों ब्लाकों की पशु चिकित्सा सेवा चरमराई

✍️ Admin 📅 07 May, 2026 ⏰ 02:10 PM 👁 271 views

बालपुर गोंडा। करनैलगंज तहसील क्षेत्र के करनैलगंज परसपुर एवं कटरा बाजार समेत तीन विकास क्षेत्रों के पांच पशु अस्पताल एवं दर्जनों पशु सेवा केन्द्र एक डॉक्टर के भरोसे छोड़ दिए गए हैं। इससे इस तहसील क्षेत्र की पशु चिकित्सा व्यवस्था चरमराने के साथ वेंटिलेटर पर पहुंच गई है।कटरा बाजार पशु चिकित्सालय के डॉक्टर का प्रोन्नति होकर गैर जिले तबादला हो गया है लेकिन अभी उन्हें रिलीव नहीं किया गया है। 

करनैलगंज तहसील क्षेत्र में करनैलगंज हलधरमऊ परसपुर एवं कटरा बाजार समेत चार विकास क्षेत्र आते हैं। इसके तहत करनैलगंज, भभुआ, परसपुर, पसका एवं हलधरमऊ समेत पांच पशु अस्पतालों एवं दर्जनो पशु सेवा केंद्रों का कार्यभार का जिम्मा इकलौते पशु चिकित्सक के कंधे पर डाला गया है। करनैलगंज के पशु अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर खिलाड़ी शंकर ने बताया कि उनके यहां फार्मासिस्ट अतुल कुमार मौर्य एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत तीन लोग कार्यरत हैं। यहां के फार्मासिस्ट अतुल मौर्य को गोंडा सदर पशु अस्पताल से सम्बद्ध किया गया है। इससे उनकी यहां तैनाती होने के बावजूद वह डयूटी सदर पशु अस्पताल में कर रहे हैं।

 इसके अलावा पशु सेवा केन्द्र बरगदी कोट में पशुधन प्रसार अधिकारी विजय सिंह एवं गौरा सिंघनापुर में पशुधन प्रसार अधिकारी अनिल कुमार सिंह कार्यरत हैं। इन तीनों विकास क्षेत्र में 20 गौशालाएं स्थित हैं। बरसात की शुरुवात से पहले पशुओं का टीकाकरण करने की तैयारी चल रही है। सबसे पहले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पशुओं का टीकाकरण कराया जायेगा। इसी तरह से परसपुर विकास क्षेत्र में एक फार्मासिस्ट एवं तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे पशु चिकित्सा व्यवस्था संचालित हो रही है। हलधरमऊ ब्लाक पशु अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर अनिल कुमार कटियार का प्रोन्नति के चलते गैर जिले तबादला कर दिया गया है। इससे यह अस्पताल डॉक्टर विहीन हो गया है। इस क्षेत्र में दो पशुधन प्रसार अधिकारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं। विभाग में कर्मचारियों के भारी अभाव से यहां का मैजापुर एवं नहवा परसौरा पशु सेवा केन्द्र सालों से तालाबंदी का शिकार है। 

कटरा बाजार पशु चिकित्सालय के डॉक्टर शिव प्रकाश मौर्या ने बताया कि प्रोन्नति के चलते उनका गैरजिले तबादला कर दिया गया है लेकिन अभी उनको रिलीव नहीं किया जा सका है। उनके पास कटरा बाजार एवं बालपुर समेत दो पशु अस्पताल का चार्ज है। कटरा बाजार में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अशोक कुमार,रामापुर पशु सेवा केन्द्र पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सर्वादीन एवं कटुवानाला में फार्मासिस्ट अली अहमद कार्यरत हैं। उनके यहां 10 गौशालाएं संचालित हो रही हैं। बालपुर पशु अस्पताल में फार्मासिस्ट पंकज चौधरी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इसरार सोनू कार्यरत हैं। लखनऊ हाइवे का अस्पताल होने के बावजूद बालपुर पशु अस्पताल का भवन अत्यधिक जर्जर अवस्था में है। बारिश होने पर इसकी छत से

20260505_112958.jpg 615 KB
कई स्थानों पर पानी टपकता रहता है। भुलभुलिया पशु सेवा केन्द्र पर ड्रेसर शरद श्रीवास्तव कार्यरत हैं।

📤 शेयर करें: