पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Animal

लखनऊ हाइवे पर चला विशेष गोवंश संरक्षण अभियान पकड़े गए 31 गोवंश

✍️ Admin 📅 22 August, 2026 ⏰ 08:58 PM 👁 145 views



गोण्डा 22 अगस्त 2026* -  जिलाधिकारी के निर्देशन तथा मुख्य विकास अधिकारी के कुशल निर्देशन में शनिवार को गोण्डा-लखनऊ मार्ग पर निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मार्ग के विभिन्न क्षेत्रों में चार टीमें लगाकर निराश्रित गोवंश को पकड़कर सुरक्षित गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया गया। अभियान के दौरान कुल 31 गोवंशों को पकड़कर विभिन्न गो-आश्रय स्थलों में भेजा गया।

अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद गोण्डा की टीम को नगरीय क्षेत्र से बालपुर तक, दूसरी टीम को बालपुर से हलधरमऊ, तीसरी टीम को हलधरमऊ से करनैलगंज तथा चौथी टीम को करनैलगंज से गोण्डा बार्डर तक लगाया गया। टीमों द्वारा सड़क पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंशों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद गोण्डा एवं नगर पालिका परिषद करनैलगंज को भी अपने-अपने नगरीय क्षेत्रों में निराश्रित गोवंशों को पकड़कर विभिन्न गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का उद्देश्य सड़कों पर निराश्रित गोवंश के विचरण से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के साथ ही उन्हें सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना है।

अभियान की निगरानी के लिए उपजिलाधिकारी सदर एवं उपजिलाधिकारी करनैलगंज को पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित किया गया है। अभियान में खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, सफाई कर्मचारियों तथा पशुपालन विभाग की टीम को लगाया गया है। अधिकारियों ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए निराश्रित गोवंश को चिह्नित कर तत्काल गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित कराने के निर्देश दिए हैं।

📤 शेयर करें: