पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Attack

खेलते समय सांड के हमले से नाबालिग बालक की दर्दनाक मौत कोहराम

✍️ Admin 📅 02 April, 2026 ⏰ 08:11 PM 👁 149 views

करनैलगंज गोण्डा। करनैलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में उस समय कोहराम मच गया जब सांड के हमले में नाबालिग की मौत हो गई। 

 सूचना  के मुताबिक क्षेत्र के कुतुबपुर कांधी गांव निवासी कृपाराम का 12 वर्षीय लड़का अमन गुरुवार शाम को खेल रहा था। इसी बीच सांड ने बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ पहुंच गई। हल्का लेखपाल समेत अन्य लोगों ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। गांव वालों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

📤 शेयर करें: