कटरा बाजार की सियासत में बड़ा उलटफेर भवानी भीख शुक्ला दल बल समेत कल होंगे सपा में शामिल
गोंडा। जिले के कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र की सियासत में बड़े उलटफेर की खबर आ रही है। कटरा बाजार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला अपने दलबल के साथ गुरुवार 15 अक्टूबर समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। इसकी घोषणा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्वयं की है। उन्होंने साथ में एक फोटो भी लगाई है जिसमें वह एवं उनके बेटों के बीच में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खड़े हुए नजर आ रहे हैं।