हजारों समर्थकों संग भवानी भीख शुक्ला भाजपा छोड़ साइकिल पर हुए सवार
गोंडा। अपने हजारों समर्थकों संग भवानी भीख शुक्ला भाजपा का कमल छोड़ साइकिल पर सवार हो गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सपा की सदस्यता दिलाते हुए पार्टी में शामिल कराया। इससे कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में एक ओर जहां भाजपा को बड़ा झटका लगा है वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी मजबूत हुई है। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, सूरज सिंह और सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन समेत गोंडा जनपद के अन्य समाजवादी पार्टी नेता शामिल रहे।