पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Competition

अम्बेडकर जयंती पर एलबीएस में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

✍️ Admin 📅 16 April, 2026 ⏰ 04:45 PM 👁 92 views


गोंडा 16 अप्रैल। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा एवं समाज कल्याण विभाग, गोंडा के संयुक्त तत्वाधान में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर निबंध, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य की अनुमति से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री नन्द किशोर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर ने न केवल वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास में उनका अतुलनीय योगदान रहा। वे संविधान निर्माता, प्रख्यात विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, सामाजिक चिंतक एवं महिला अधिकारों के समर्थक थे।
विशिष्ट अतिथि प्रो. रंजन शर्मा (अध्यक्ष, भूगोल विभाग) ने डॉ. अंबेडकर के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों की समकालीन प्रासंगिकता को रेखांकित किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
निबंध प्रतियोगिता: बीए चतुर्थ सेमेस्टर की दृष्टि श्रीवास्तव प्रथम, दीप्ति द्वितीय एवं उत्कर्ष वर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
भाषण प्रतियोगिता: बीए छठे सेमेस्टर के ललित यादव प्रथम, भूमि द्विवेदी एवं दृष्टि श्रीवास्तव संयुक्त रूप से द्वितीय तथा संदीप तिवारी तृतीय स्थान पर रहे।
वाद-विवाद प्रतियोगिता: संदीप तिवारी प्रथम, दीप्ति द्वितीय एवं बुसरा तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री एस.पी. सिंह ने अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवधेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. बैजनाथ पाल, डॉ. अभीक सिंह, डॉ. रामिन्त पटेल सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
 

IMG-20260416-WA0150.jpg 172.24 KB

📤 शेयर करें: