तीन दिन पूर्व लापता युवक का पेड़ से लटका शव मिलने से हड़कंप
गोण्डा। छपिया थाना क्षेत्र के तलागंज ग्रांट के कोयरीपुर जंगल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक बीते तीन दिनों से लापता था। तीसरे दिन उसका जंगल में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक का शव पेड़ पर लटकता मिला। मामला छपिया तलागंजग्रंट के कोयरीपुर जंगल से जुड़ा है।