चंदवतपुर पुल पर नहाने गया युवक टेढ़ी नदी में बहकर डूबा तलाश में जुटे गोताखोर
गोंडा। चंदवतपुर घाट पुल पर नहाने गया युवक टेढ़ी नदी में बहकर डूब गया। दो थानों की फोर्स के साथ गोताखोर युवक को खोजने में लगे हुए बताये जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कोतवाली देहात शुकुलपुरवा पिपरा पदुम गांव के रहने वाले रघुनाथ शुक्ला का बेटा पुत्तन आज टेढ़ी नदी में नहाने के लिए आया था। अचानक नदी की धारा में डूबकर लापता हो गया।