पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Drowning

चन्दवतपुर घाट पुल पर टेढ़ी नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी कोई अता पता नहीं

✍️ Admin 📅 16 October, 2026 ⏰ 05:26 PM 👁 195 views

गोंडा। 24 घंटे बीतने के बावजूद चन्दवतपुर घाट पर टेढ़ी नदी में डूबे युवक का कोई अता पता नहीं चल पाया है। गुरुवार को चन्दवतपुर घाट पर टेढ़ी नदी में नहाते समय डूबकर एक युवक बह गया। इसकी सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। 

दो थानों की फोर्स के साथ गोताखोर युवक की तलाश में जुट गए। ग्रामीणों के मुताबिक थाना कोतवाली देहात की ग्रामपंचायत पिपरापदुम के गांव शुकुलपुरवा निवासी रघुनाथ शुक्ला का बेटा पुत्तन गुरुवार को टेढ़ी नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह नदी की तेज धारा में डूबकर बह गया। करीब माहभर से चन्दवतपुर घाट पुल टेढ़ी नदी के पानी में डूबा हुआ है।

 इस क्षेत्र के ग्रामीण और अनेक वाहन यहां से होकर प्रतिदिन गुजरते रहते हैं। पुल के करीब पानी में डूबी सड़क के बीचों बीच दो बड़े गड्ढे बन गए हैं। ज्यादातर बाइक सवार एवं वाहन इन्हीं बड़े गड्ढों में फंसकर अनियंत्रित हो जाते हैं। इन सभी के लिए यह खतरा बना हुआ है। इस तरह से चन्दवतपुर घाट टेढ़ी नदी पुल पर भरा टेढ़ी नदी का पानी मौत को दावत दे रहा है।

📤 शेयर करें: