पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Electricity

मौत को दावत दे रहा बिजली केबल पर लटका पेड़ राहगीरों एवं वाहनों के लिए बना खतरा

✍️ Admin 📅 27 September, 2026 ⏰ 01:26 PM 👁 280 views

बालपुर गोंडा। भारी बारिश एवं तूफान के चलते बालपुर में परसपुर रोड पर एक पेड़ गिरकर विद्युत केबल के सहारे लटका हुआ है। यह पेड़ यहां से गुजरने वाले राहगीरों एवं गाड़ियों के लिए मौत को दावत दे रहा है। यह पेड़ यहां से होकर गुजरने वाले राहगीरों एवं वाहनों पर कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। तूफान आये हुए 72 घंटे बीतने वाले हैं लेकिन इसकी खोजखबर लेने के लिए कोई विभाग आगे नहीं आया है। अरनब चक्रवात से हुई भारी बारिश एवं तूफान के चलते जगह जगह गिरे पेड़ों के चलते क्षेत्रवासियों को बिजली के लिए तीन दिन तक इन्तजार करना पड़ सकता है। अनेक जगहों पर बिजली के खंभे भी गिर गए हैं। इससे बिजली सप्लाई को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

क्षेत्र में जगह जगह पेड़ गिरने से एक ओर जहां आवागमन प्रभावित होकर रह गया है वहीं दूसरी ओर बिजली सप्लाई व्यवस्था चौपट होकर रह गई है। बिना बिजली के सभी प्रकार के जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं और ठप है। लोगों को अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। बिजली न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट भी बन्द है नहीं काम कर रहा है। लखनऊ हाइवे पर स्थित बालपुर कस्बे में जियो और वोडाफोन समेत सभी प्रमुख कंपनियों का इंटरनेट बन्द है। केवल एयरटेल कम्पनी का इंटरनेट चल रहा है। 

इन सभी कंपनियों इंटरनेट तब तक ही चलता है जब तक बिजली रहती है। यदि बिजली नहीं रहती तो इन्टरनेट भी बन्द हो जाता है। इस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों की इंटरनेट व्यवस्था भी बिजली के सहारे छोड़ दी गई है। जबकि सभी प्रमुख कंपनियों को इस क्षेत्र से करोड़ों रुपए का राजस्व रिचार्ज के रूप में मिलता है। इसके बावजूद कंपनियों के अधिकारियों की भारी लापरवाही के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट व्यवस्था चौपट होकर रह गई है और उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अवर अभियंता बालपुर विद्युत उपकेंद्र संतोष कनोजिया ने बताया कि पेड़ ज्यादा गिरने से बिजली सप्लाई व्यवस्था चालू होने में अभी तीन दिन लग सकते हैं। सभी पेड़ो को कटवाकर हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।

📤 शेयर करें: