पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Electricity

काम करते समय बिजली विभाग के ठेका मजदूर की करंट लगने से मौत परिजनों में कोहराम

✍️ Admin 📅 30 September, 2026 ⏰ 03:31 PM 👁 347 views

बालपुर गोंडा। करंट लगने से बिजली विभाग के ठेका मजदूर सोहन लाल की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

 थाना कोतवाली करनैलगंज की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र की ग्रामपंचायत हरसिंहपुर निवासी 35 वर्षीय सोहन लाल पुत्र राम नरेश की करंट लगने से मौत हो गई। थाना कटरा बाजार क्षेत्र की ग्रामपंचायत  मैजापुर में वह बिजली का काम कर रहा था। साथ में उसके चाचा पाटनदीन नीचे खड़े होकर उसकी निगरानी कर रहे थे। इसी बीच उसको अचानक करंट लग गया। वह बिजली विभाग में ठेका मजदूर के रूप में काम करता रहा। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है।

 परिजनों के मुताबिक उसके 10 वर्षीय शिवा एवं 7 वर्षीय सत्यम समेत दो छोटे छोटे बेटे हैं। उसकी पत्नी शीला का रो रोकर बुरा हाल है। घर के इकलौते कमाऊ व्यक्ति की करंट लगने से मौत से उसके परिवार वालों के सामने जीवनयापन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इससे उसकी पत्नीै और बेटे अनाथ हो गए हैं।

📤 शेयर करें: