पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Fire

दो पक्षों के विवाद के बीच लगी भीषण आग में धू धूकर जला दुर्गा मूर्ति पंडाल हड़कंप

✍️ Admin 📅 17 October, 2026 ⏰ 02:36 PM 👁 205 views

गोंडा। जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के पकवानगांव में दो पक्षों के विवाद के बीच में लगी भीषण आग में दुर्गा मूर्ति पंडाल जल गया। भीषण आग की चपेट में आने से मां दुर्गा की मूर्ति समेत कई छोटी मूर्तियां भी जल गई। पंडाल में रखी ड्रेस और टेबल भी जल गईं। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। 

यहां पर दुर्गा माता जी की नई प्रतिमा स्थापित करायी जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। पीड़ित अखिलेश प्रताप सिंह का आरोप है कि पूजा करने के दौरान रामदेव, सत्यदेव, रंजीत और गुल्लू ने उनके साथ मारपीट की और वहां रखे दीपक से पंडाल में आग लग गयी जिससे प्रतिमा व पंडाल जल गया।। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और लोहे की अन्य वस्तुओं से लैस थे। मारपीट में अखिलेश, राम सिंह और मिथिलेश घायल हो गए। राम सिंह और मिथिलेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अखिलेश ने आरोप लगाया कि करीब चार महीने पहले भी पूजा-पाठ के दौरान इसी पक्ष के लोगों से विवाद और मारपीट हुई थी। उनका दावा है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले मूर्तियों में आग लगाई और फिर उनके परिवार के लोगों पर हमला किया। इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मारपीट के दौरान जलते दीपक से पंडाल में आग लगी थी। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आग लगने की परिस्थितियों और मारपीट के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📤 शेयर करें: