भीषण अग्निकांड में 15 की मौत से कोहराम चहुंओर मची चीख पुकार 4 गिरफ्तार
लखनऊ। लखनऊ अग्निकांड की घटना में जान गवाने वालो के 11 नाम सामने आए हैं। पोस्टमार्टम भेजी गई डेड बॉडी की पहचान की गई है। इस अग्निकांड में 15 लोगों की मौत होने से कोहराम मच गया था। इस घटना के चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
सागर उम्र 27 वर्ष, नीलेश उम्र 27 वर्ष, अनामिका उम्र 28 वर्ष, श्याम उम्र 30 वर्ष, अनुचा उम्र 25 वर्ष, सोमालिया उम्र 30 वर्ष, शाहजान उम्र 19वर्ष,
8 रुक्मणि उम्र 24 वर्ष,आदित्य श्रीवास्तव उम्र 23वर्ष, अब्दुल रहमान उम्र 24वर्ष समेत 11 मृतकों की पहचान की जा चुकी है। 11 वे व्यक्ति की पहचान सुखमणि के रूप में क गई है।
लोगो ने बताया ऑफिस का गेट थंब एम्प्रेशन से खुलता था। आग लगने की वजह से गेट ऑटोमैटिक लॉक हो गया जिसकी वजह से लोग फंस गए थे। जिस जगह पर बिल्डिंग बनी है
वह जमीन वीरेंद्र शुक्ला के नाम पर बताई जा रही है। बिल्डिंग का नक्शा सुरेन्द्र शुक्ला व धीरेन्द्र शुक्ला के नाम पर पास है। वीरेंद्र शुक्ला रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मालिक है।
बिल्डिंग में आपातकाल निकास द्वार नहीं था जिसकी वजह से अग्निकांड में 15 लोगों की जान गई।
थाना अलीगंज में दिनांक 22.6.2026 को आग लगने की घटना मे अभियोग 115/2026 धारा 110/105 /125 / 3(5) BNS व 6/10 उत्तर प्रदेश अग्नि शमन सेवा अधिनियम बनाम 04 नामजद अभियुक्त एवं अन्य जिम्मेदार के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
*तीन अभियुक्त*
1. रामकृष्ण उपाध्याय, उम्र 43 वर्ष पता MM 232 सेक्टर- D अलीगंज शिव मंदिर के पास,
2. वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला , उम्र 62 वर्ष, पुत्र रामेश्वर प्रसाद शुक्ला पता 536/265 A मदेयगंज नियर बड़ा दुर्गा मंदिर सीतापुर रोड लखनऊ उम्र 62 वर्ष,
3. तूशॉक कृष्णा जायसवाल पुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार जायसवाल , उम्र 31 वर्ष, पता 441 R N/ 69/ 3 नीलकंठ हॉस्पिटल लेन बालागंज लखनऊ थाना ठाकुरगंज को गिरफ्तार किया गया ।