भूमि विवाद में दबंगों के हमले में 4 घायल 1 गम्भीर फायरिंग हड़कंप
करनैलगंज गोंडा। भूमि विवाद में दबंगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में चार लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत ज्यादा गम्भीर बताई जा रही है। घटना में मौके पर हमलावर पक्ष के लोगों के फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय आकाश मिश्रा,35 वर्षीय विश्वास मिश्रा,54 वर्षीय अभय कुमार मिश्रा, 67 वर्षीय सुभाष चंद्र मिश्रा निवासी ग्राम पंचायत दत्तनगर के गांव सुदईपुरवा थाना कोतवाली करनैलगंज इस घटना में घायल हो गए हैं।