पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Inauguration

गांधी पार्क के पास तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

✍️ Admin 📅 18 June, 2026 ⏰ 06:49 PM 👁 54 views


गोण्डा, 18 जून 2026* - भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद गोण्डा में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा गांधी पार्क के समीप तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश तिवारी, रंजीत बाबा कश्यप, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, संदीप सिंह, दीपक गुप्ता, विष्णु प्रताप पाण्डेय, डॉ. अनिल कुमार, रक्षा राम भारती, अभिषेक दत्त त्रिपाठी, नंद किशोर, अवधेश तिवारी, राघव राम तिवारी, दीपक शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनी में युवा, महिला एवं गरीब कल्याण से संबंधित प्रमुख योजनाओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी आधारभूत संरचना परियोजनाओं, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास तथा सुदृढ़ कानून-व्यवस्था व्यवस्था को ‘पहले और अब’ की थीम पर प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या; श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी; महाकुंभ, प्रयागराज सहित प्रदेश के विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के कायाकल्प को दर्शाया गया। इसके अतिरिक्त नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, रैपिड रेल परियोजना, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, गोरखपुर एवं रायबरेली स्थित एम्स, गोरखपुर उर्वरक कारखाना, रक्षा औद्योगिक गलियारा, महिला सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन, हरित ऊर्जा, डिजिटल गवर्नेंस, औद्योगिक एवं तकनीकी विकास तथा आधुनिक कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था से संबंधित उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी स्थल पर माननीय प्रधानमंत्री जी के कटआउट के साथ एक विशेष सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया, जहां विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रयासों की सराहना की।

📤 शेयर करें: