पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Patrol

नए साल पर एसपी ने शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्त करके जरूरतमंदो में बांटे कम्बल

✍️ Admin 📅 01 January, 2025 ⏰ 11:41 AM 👁 177 views
गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने नववर्ष के अवसर पर जनपद में शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु रात्रि गश्त किया। ठंडक के प्रकोप से बचाव हेतु रास्ते में मिलने वाले जरूरतमंदो को कंबल वितरण किया। साथ में सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दिया। कंबल पाकर जरूरतमंदो के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने बताया कि  बढते ठंडक को देखते हुए जरूरतमंदो के लिए सभी के द्वारा ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए जिससे जरूरतमंद ठंडक एवं शीतलहर से बच सकें।
📤 शेयर करें: