मंडलायुक्त और पूर्व डीएम की हुई पदोन्नति संभालेंगे प्रमुख सचिव एवं सचिव की कमान
गोंडा। देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त और वर्ष 2001 बैच के IAS अधिकारी शशि भूषण लाल सुशील को पदोन्नति मिल गई है। वह अब प्रमुख सचिव की कमान संभालेंगे। वर्ष 2010 बैच की IAS अधिकारी और गोंडा की पूर्व जिलाधिकारी नेहा शर्मा को शासन ने पदोन्नति देते हुए सचिव बनाया है।