पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Religious

मैज़ापुर चीनी मिल में मकर संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण

✍️ Admin 📅 16 January, 2026 ⏰ 02:25 PM 👁 168 views



बालपुर गोंडा। मैजापुर चीनी मिल द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दिनांक खिचड़ी प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में क्षेत्र के लगभग 1000 अन्नदाता किसान भाइयों सहित अन्य श्रद्धालुजनों ने सहभागिता किया। सभ  लोगों ने श्रद्धाभाव से खिचड़ी प्रसाद ग्रहण कर मकर संक्रांति पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं भी दिया।
इस अवसर पर मिल परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। प्रसाद वितरण की व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित रही, जिससे सभी आगंतुकों को प्रसाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। किसानों ने मिल प्रबंधन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक संदीप अग्रवाल, पी०के० प्रभात, मुकेश झुनझुनवाला, ठाकुर संतोष सिंह, ठाकुर बालेंद्र सिंह एवं श्रीप्रकाश सिंह सहित अनेक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने किसानों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और उनके सुख-समृद्धि की कामना किया।

📤 शेयर करें: