पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Religious

लाखों शिवभक्त कांवरियों की आस्था का उमड़ा जनसमुद्र भगवा रंग में रंगा रहा लखनऊ हाइवे

✍️ Admin 📅 13 September, 2026 ⏰ 09:55 PM 👁 208 views

बालपुर गोंडा। कजरी तीज त्यौहार पर करनैलगंज कटरा सरयू घाट से दुःखहरन नाथ व पृथ्वीनाथ मन्दिर तक लाखों शिव भक्त कांवरियों का भगवा जनसमुद्र उमड़ता हुआ नजर आया। शिव भक्त कांवरियों में महिला, पुरुष, युवक, युवतियां व बच्चे भारी उत्साह पूर्वक शामिल हुए। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह कांवरिये के रंगों में रंगे नजर आए।

देवीपाटन मण्डल के सबसे बड़े पावन पर्व कजरीतीज पर लखनऊ हाईवे व कौड़िया मार्ग पर शिवभक्त कांवरियों के आवभगत के लिए जगह जगह आकर्षक पांडाल लगाए गए। पंडालों में कांवरियों के बैठने से लेकर खानपान की व्यवस्था की गई। कजरीतीज का पावन पर्व देवी पाटन मंडल का सबसे बड़ा त्योहार बन गया है। ऐसा इसकी दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ती लोकप्रियता से संभव हो पाया है। इसमें युवक युवतियां बच्चे हर उम्र के लाखों लोग हर्षोल्लास के साथ भाग लेते है। इसीलिए इसमें भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में महज कुछ ही सालों में तेजी से भारी इजाफा हो गया है। 

गोंडा लखनऊ हाईवे पर गोंडा शहर,अंबेडकर चौराहा, फोरबिशगंज, पोर्टरगंज, हारीपुर, लालपुर चन्द्रभान, माधवपुर राय, माधवपुर चकत्ता, बालपुर जाट, बालपुर बाजार, हरसिंहपुर, नकहा बसन्त, रेरुवा, परसागोंडरी, बटौरा बख्तावर सिंह, कपूरपुर मोड़, राजपुर, चौरी चौराहा, कोँचा कासिमपुर, गोनवा, कादीपुर, करनैलगंज, कटरा सरयू घाट समेत सैकड़ों स्थानों पर शिव भक्तों द्वारा गोंडा से करनैलगंज के बीच में कांवरियों के स्वागत के लिए आकर्षक पंडाल लगाए गए हैं। इसी तरह कौड़िया रोड पर भी जगह जगह पांडाल लगाकर शिव भक्तों द्वारा कांवरियों का आवभगत किया गया। 

शिव भक्तों ने पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाते हुए भक्ति गीतों से सरोवार कर देने वाले डीजे की व्यवस्था किया। पांडाल लगाने वाले शिव भक्तों ने रोड लाइटें लगाकर सभी जगहों पर प्रकाश व्यवस्था सड़क के किनारे करवाई। विभिन्न पंडालों में डीजे पर बजते शिव भक्ति के गीतों पर हर्षोल्लास के साथ कांवरिए थिरकते दिखाई पड़े। पूरा लखनऊ हाईवे कांवरियों के भगवा रंगों में रंगा हुआ दिखाई पड़ा और लाखों कांवरियों की दिन रात धूम मची रही।

📤 शेयर करें: