पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Religious

मैजापुर चीनी मिल में अन्नदाताओं किसानों के कल्याण हेतु धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

✍️ Admin 📅 12 January, 2026 ⏰ 05:28 PM 👁 114 views

बालपुर गोंडा। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की  इकाई-मैजापुर ने अपनी परंपरा को जारी रखते हुए विगत वर्षों की भांति इस बार भी अपने अन्नदाता किसानों की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए माता शतचण्डी का पूर्ण विधि-विधान से पाठ आयोजित किया। यह पवित्र कार्यक्रम पूरे नौ दिनों तक चला।

कार्यक्रम का समापन भव्य पूजा-अर्चना एवं महायज्ञ के साथ हुआ। यज्ञ के पश्चात् विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 किसान भाईयों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धा-भक्ति के साथ प्रसाद ग्रहण किया और माता शतचण्डी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था, बल्कि मिल प्रबंधन द्वारा किसानों के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं सामाजिक दायित्व को दर्शाने वाला भी था।

इस कार्यक्रम मुख्य महाप्रबन्धक सन्दीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पी.के. प्रभात, मुकेश झुनझुनवाला, ठाकुर सन्तोष सिंह, ठाकुर बालेन्द्र सिंह, संजय मिश्रा, श्रीप्रकाश सिंह सहित मिल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।यह प्रयास बलरामपुर चीनी मिल्स द्वारा किसानों के प्रति सतत समर्पण का प्रतीक है, जो आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करता है।

📤 शेयर करें: