पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Tender

22 अप्रैल को पुलिस लाइन गोंडा में होगी नीलामी

✍️ Admin 📅 18 April, 2026 ⏰ 08:07 PM 👁 75 views



गोण्डा 18 अप्रैल 2026* - उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 से संबंधित अभिलेख, पेपर कटिंग, गत्ता एवं 70 स्टील बॉक्स की सार्वजनिक नीलामी 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन गोण्डा में होगी।

नीलामी में भाग लेने हेतु 30,000 रुपये अर्नेस्ट मनी जमा कर टोकन लेना अनिवार्य है। नीलामी “जैसा है, जहां है” के आधार पर होगी तथा जीएसटी अलग से देय होगा। उच्चतम बोलीदाता को तत्काल भुगतान कर सामान उठाना होगा।

पुलिस अधीक्षक को नीलामी निरस्त/स्थगित करने व किसी भी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार होगा।

📤 शेयर करें: