पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Tender

30 वीं वाहिनी पीएसी में 25 अगस्त को होगी निष्प्रयोज्य सामग्री की नीलामी

✍️ Admin 📅 01 September, 2026 ⏰ 03:12 PM 👁 114 views


गोण्डा 01 सितम्बर 2026* - 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा के सेनानायक द्वारा वाहिनी मुख्यालय में निष्प्रयोज्य टेन्ट, उपसाधन सहित राजकीय सम्पत्ति, मेस पात्र तथा इलेक्ट्रिक/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सार्वजनिक नीलामी कराई जाएगी। नीलामी 25 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे वाहिनी मुख्यालय शाखा में आयोजित होगी।

नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक कबाड़ी एवं ठेकेदारों को बोली लगाने से पूर्व 30 हजार रुपये की जमानत धनराशि जमा करनी होगी। उच्चतम बोलीदाता को छोड़कर अन्य प्रतिभागियों की जमानत धनराशि तत्काल वापस कर दी जाएगी। सफल बोलीदाता द्वारा तत्काल भुगतान न किए जाने की स्थिति में जमानत धनराशि जब्त कर ली जाएगी।

नीलामी में सामग्री “जैसा है, जहां है” के आधार पर उठानी होगी। बोली की धनराशि बोली समाप्त होते ही तत्काल जमा करनी होगी तथा नियमानुसार जीएसटी अलग से देय होगा। नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति के पक्ष में नीलामी छोड़ी जाएगी और उसे सामान तत्काल उठाना होगा।

सेनानायक को किसी भी बोली को निरस्त या अस्वीकार करने तथा किसी कारणवश नीलामी की तिथि रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। विवाद की स्थिति में सेनानायक का निर्णय अंतिम होगा।

📤 शेयर करें: